कोई आपके डॉगी को न करे पसंद तो क्या आप कर देंगी शादी से इनकार... - Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News Hindi-Kal Se Behtar

Breaking

Monday, 12 March 2018

कोई आपके डॉगी को न करे पसंद तो क्या आप कर देंगी शादी से इनकार...

करिश्मा वालिया करिश्मा वालि

अपने पालतू जानवरों से खासकर डॉगी से सभी बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आप उनके लिए ऐसा फैसला ले सकते हैं जैसा बेंगलुरु की करिश्मा वालिया ने कर दिखाया. मामला थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन है बहुत ही सच्चा और आम सोच को बदलने वाला. 
अब आप सोच रहे होंगे कि करिश्मा वालिया ने ऐसा क्या कर दिया कि उनकी इतनी चर्चा हो रही है. असल में हुआ ऐसा है कि करिश्मा ने शादी के एक रिश्ते को सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के ने उनके डॉगी को शादी के बाद अपने साथ रखने से मना कर दिया था.
करिश्मा ने हाल में अपनी फेसबुक वॉल पर उस लड़के साथ हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसके वायरल होते ही वह अचानक से हीरोइन बन कर सामने आई हैं. इस बातचीत में लड़के ने उन्हें सलाह दी है कि वह अपने करियर पर नहीं फैमिली पर ध्यान दें और उनका डाॅगी उनकी लाइफ का एक फेज है तो उस पर इतना ध्यान देने की क्या जरूरत है!
इस बात के जवाब में करिश्मा ने उस लड़के को कहा कि वह अपने डॉगी को ऐसे ही नहीं छोड़ सकती और ऐसी शादी करने से बेहतर है कि वह इस रिश्ते को न कह दें. बस उनकी बात को सुनकर लड़का भड़क गया और उसने उन्हें अपने डॉगी के साथ ही शादी करने की सलाह दे डाली. फेसबुक पर करिश्मा वालिया को सपोर्ट करने वाली की लाइन लग गई है और बहुत सारे लोगों ने उनके इस फैसले को जायज ठहराया है. 
वैसे करिश्मा वालिया के इस फैसले के बारे में आपका क्या ख्याल है?

No comments:

Post a Comment

Pages