चंद्रमा की धूल लाने वाले आर्मस्ट्रांग का बैग होगा नीलाम - Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News Hindi-Kal Se Behtar

Breaking

Monday, 12 March 2018

चंद्रमा की धूल लाने वाले आर्मस्ट्रांग का बैग होगा नीलाम

नील आर्मस्ट्रांगनील आर्मस्ट्रांग

चांद पर पहला कदम रखने वाले अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा की धूल के नमूने लाने के लिए जिस बैग का इस्तेमाल किया था उसके 40 लाख डॉलर में नीलाम होने की संभावना है.
48 वर्ष पहले चंद्रमा से पृथ्वी पर लाए इस बैग में वहां की धूल के अवशेष हैं और यह इंसान की सबसे बड़ी उपलब्धि की असाधारण दुर्लभ निशानी है. इस बैग की नीलामी 20 जुलाई को होगी. नीलामी में आर्मस्ट्रांग के सहयोगी रहे बज एल्डि्रन द्वारा हस्ताक्षरित एक फोटो तथा अनेक यादगार वस्तुएं शामिल की जाएंगी.
सोथेबी नीलामी घर के अनुसार, यह नीलामी अंतरिक्ष अंन्वेषण से जुड़ी वस्तुओं को पहली बार बाजार में लाएगी. अपोलो 11 अभियान में आर्मस्ट्रांग ने कम से कम 500 ग्राम पदार्थ और चंद्रमा की सतह से पांच भिन्न स्थानों से चट्टान के 12 खंड इकट्ठे किए थे. इनकी लंबाई एक सेंटीमीटर से ज्यादा थी. दशकों तक किसी को इस बैग का असली इतिहास मालूम नहीं था. एक वर्ष पहले ही इसकी हकीकत मालूम हुई.

No comments:

Post a Comment

Pages