अजीबोगरीब तरीके से गोलगप्पे खाती है महिला, 19 लाख लोगों ने देखा Video - Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News In Hindi

Sabse Alag News Hindi-Kal Se Behtar

Breaking

Monday, 12 March 2018

अजीबोगरीब तरीके से गोलगप्पे खाती है महिला, 19 लाख लोगों ने देखा Video

गोलगप्पे खाती महिलागोलगप्पे खाती महिला


सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो अजीबोगरीब अंदाज में गोलगप्पे खाती है. महिला का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया है और अब तक इसे करीब 19 लाख लोग देख चुके हैं.
महिला गोलगप्पे को क्रश कर देती है और उसे मसाले के साथ मिलाकर खा जाती है. जबकि गोलगप्पे का पानी वह अलग से ग्लास से पीती है. महिला दौड़कर गोलगप्पे खत्म होने पर और गोलगप्पे ले आती है. इस फनी वीडियो को Kejriwal v/s Alia Bhatt jokes फेसबुक पेज पर शेयर किया गया तो यह लोगों को इतना अधिक पसंद आया कि इसे 18 हजार लोगों ने अपने-अपने टाइमलाइन पर शेयर कर दिया.
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला गोलगप्पा खाने के कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रही है. करीब 3 मिनट के वीडियो को देखकर आपकी जोर की हंसी भी छूट सकती है.
कई लोगों ने इस वीडियो पर फनी कमेन्ट किए हैं तो कई लोगों ने कहा है कि महिला गोलगप्पा खाने के संस्कार को नष्ट कर रही है. एक शख्स ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि महिला की सारी मेहनत जाया हो गई होगी, क्योंकि आखिर में उसे डिसक्वालिफाई कर दिया गया होगा.

No comments:

Post a Comment

Pages